दल्ली राजहराशनिवार 02 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 वार्ड नंबर दो आजाद नगर वार्ड के पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल के द्वारा वार्ड वासियों को पार्षद निधि से 40 लीटर का मजबूत डस्टबिन का वितरण किया गया । डस्टबिन वितरण के मार्गदर्शन में मनोज दुबे (नगर पालिका उपाध्यक्ष ) एवं सौरभ लुनिया (महामंत्री जिला बालोद ) का सहयोग रहा । जिसका विधिवत शुभारंभ तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर तोरण लाल साहू ने कहा कि नगर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए हम सब की जिम्मेदारी है।क्योंकि स्वच्छ शरीर और स्वच्छ घरों से बीमारियां कोसों दूर भागती है। अपने घरों से निकलने वाले कचरो को डस्टबिन में जमा कर स्वच्छता दीदियों को दें। आपके घरों और शहर को स्वच्छ बनाने में आप भी अपना योगदान दे।इस अवसर पर पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 2 की सभी 375 घरों में यह डस्टबिन बाटी जाएगी जिससे हमारे वार्ड वासी माताएं एवं बहने वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देगी । उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रत्येक घरों में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा ।डस्टबिन वितरण के समय तरुण साहू (पार्षद वार्ड क्रमांक 15) सोमेश जायसवाल (जन प्रतिनिधि), बंटी चोपड़ा , गौरी नाग , राजेश बहादुर रीना जायसवाल, सबीना बेगम, नफीसा बेगम , लोकेंद्र साहू , अन्नू पांडे ममता तारम, लोकेश्वरी साहू और गोपाल सोनकर उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigationसीटू ने पूरे जोश से मनाया मजदूर दिवस, कहा- संघर्ष के बिना मजदूर वर्ग को कुछ भी नहीं मिला। मजदूर दिवस पर भाकपा और खदान श्रमिक संघ ने निकाला विशाल मार्च ।