भोज राम साहू शुक्रवार 02 मई 2026 भोजराम साहू 9893 765541आज 2 मई को हुआ दौरा , प्रगणकों की लगन देख जताई प्रसन्नता, समय पर काम पूरा करने के निर्देश!केंद्र सरकार के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम जनगणना-2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला नोडल अधिकारी यस कुजूर एवं राज्य तकनीकी विशेषज्ञ यशवंत सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत चिखला कसा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद नाथ योगी खेदु सिंह गौतम पार्षद वार्ड क्रमांक 6 योगेश दुबे जनगणना कार्य देख रहे पर्यवेक्षक जी आर सोरी व प्रगणकों के साथ घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग व NPR अपडेट के कार्य को देखा। और उन्होंने नगर पंचायत ग्राम चिखला कसा में चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति, डाटा की शुद्धता और प्रगणकों के फील्ड अनुभव की जानकारी ली गई। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी यस कुजूर ने कहा कि ” नगर पंचायत क्षेत्र चिखला कसा में जनगणना का कार्य बहुत ही व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से चल रहा है। प्रगणक पूरी लगन व ईमानदारी से घर-घर जाकर जानकारी दर्ज कर रहे हैं। तकनीकी एप का उपयोग भी सही तरीके से हो रहा है। कार्यकर्ताओं के काम से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।”राज्य तकनीकी विशेषज्ञ यशवंत सिंह ने प्रगणकों को डिजिटल एप में आ रही छोटी-मोटी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान बताया। उन्होंने कहा कि “पहली डिजिटल जनगणना है, इसलिए शुद्धता सबसे जरूरी है। नाम, उम्र, लिंग में गलती न हो इसका विशेष ध्यान रखें।”उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार, या प्रवासी श्रमिक छूटने न पाए। हाउस लिस्टिंग का कार्य निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि यह डाटा ही अगले 10 साल तक स्कूल, अस्पताल, राशन, सड़क की योजना का आधार बनेगा । मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद नाथ योगी ने क्षेत्र के नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की और कहा कि प्रगणक के पूछने पर सही व सटीक जानकारी दें, यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।Spread the lovePost navigationमजदूर दिवस पर भाकपा और खदान श्रमिक संघ ने निकाला विशाल मार्च ।