दल्ली राजहरामंगल वार 12 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 दल्ली राजहरा के वार्ड 15 में अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे स्थित नियोगी वाचनालय और उसके सामने बना सार्वजनिक शौचालय अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। रात होते ही यह क्षेत्र शराबियों और चोरों के उत्पात का केंद्र बन जाता है, जिससे वार्डवासी दहशत में हैं।वाचनालय की खिड़कियों और जालियों को तोड़-फोड़ दिया गया है। बाउंड्री वॉल की दीवारें गिरा दी गई हैं और लोहे की जाली उखाड़ कर ले जाई गई है। यहां लगे सार्वजनिक बोर के तार भी कई बार चोरी हो चुके हैं। वाचनालय के दोनों गेट टूटे पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात यहां बैठकर कुछ लोग शराब पीते हैं। मना करने पर अश्लील गालियां देने के साथ मारपीट की धमकी भी देते हैं। इसी डर के कारण अब कोई इनसे बोलने से भी कतराता है।स्थिति सार्वजनिक शौचालय में और भी बदतर है। पुरुष शौचालय के दरवाजे, वाश बेसिन और पाइपलाइन उखाड़ कर फेंक दी गई हैं। लोग किसी तरह दरवाजा संभालकर या सहारा लेकर शौचालय का उपयोग करने को मजबूर हैं। महिला शौचालय की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक है, लेकिन वहां भी तोड़फोड़ के निशान साफ दिखते हैं। शौचालय में लगी स्टील की ग्रिल तक चोरों ने तोड़ दी है। वार्डवासियों का कहना है कि चोरों का मकसद सामान बेचकर पैसा कमाना नहीं, बल्कि लोगों की सुविधा को ही खत्म करना है। गत रात्रि करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच जब कुछ लोग शौचालय की स्टील ग्रिल तोड़ रहे थे, तो आसपास की महिलाओं ने जाकर देखा। भीड़ जुटते ही वे भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये उपद्रवी आसपास के ही हैं, लेकिन उनके आतंक के कारण कोई नाम लेने की हिम्मत नहीं करता।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260508-WA0075.mp4वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद तरुण साहू ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है और पेट्रोलिंग जारी है। उन्होंने कहा कि शौचालय की स्थिति बहुत खराब हो गई है, जिसकी सूचना नगर पालिका अध्यक्ष को भी दे दी गई है। पुस्तकालय की तोड़ी गई जालियों और शौचालय के गेट को रात में बंद करने की व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि उन्हें नियोगी वाचनालय और सार्वजनिक शौचालय में हुई तोड़फोड़ की जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और वार्डवासियों से जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।नियोगी वाचनालय वार्डवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा है। यहां शादी-विवाह समेत कई निजी और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। छोटे घर वाले परिवार भी यहां अपने कार्यक्रम संपन्न कराते हैं, क्योंकि सामुदायिक भवन और शौचालय-स्नानघर की व्यवस्था पर्याप्त है। लेकिन असामाजिक तत्वों की हरकतों से यह सुविधा धीरे-धीरे बर्बाद हो रही है।वार्डवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि सार्वजनिक संपत्ति बचे और लोगों को मिलने वाली सुविधा निरंतर जारी रहे।Spread the lovePost navigationसौरभ मित्तल बने डॉक्टर, मित्तल परिवार ने रचा शिक्षा और सफलता का नया इतिहास । देवरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, परसूली में कुल ₹6,02,709 चोरी के तीन आरोपी सामान सहित गिरफ्तार।