दल्ली राजहरा

रविवार 17 मई 2026

भोजराम साहू 9893 765541

     12 खेलों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
 लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा के मानव संसाधन विभाग द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने के उद्देश्य से इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 18 मई से 8 जून 2026 तक चलेगा और इसमें 10 से 17 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।

विभाग का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इसी कड़ी में इस बार शिविर में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स ट्रैक एंड फील्ड, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, शतरंज और जूडो-कराटे सहित कुल 12 खेलों को शामिल किया गया है।
मानव संसाधन विभाग ने क्षेत्र के स्कूलों और आसपास के गांवों के बच्चों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर निःशुल्क पंजीयन कराएं। पंजीयन के लिए संबंधित खेल प्रशिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। फुटबॉल के लिए लक्ष्मीकांत राउतेल, एथलेटिक्स के लिए तारासिंह और हंसकुमार, पावर लिफ्टिंग के लिए कृष्णा मूर्ति, वेट लिफ्टिंग के लिए अनिता शिंदे, जूडो-कराटे के लिए खुर्शीद आलम नार्वी, बॉक्सिंग के लिए टामिन साहू, वॉलीबॉल के लिए वी.के. पटले, क्रिकेट के लिए एस.पी. सिंह, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के लिए एस.के. व्यास तथा शतरंज के लिए आर.के. पांडेय को प्रशिक्षक बनाया गया है।
उप प्रबंधक एचआर गिरीश कुमार मढ़रिया ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन अभ्यास के बाद बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में चना-गुड़ दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 से शुरू हुआ यह शिविर मानव संसाधन विभाग द्वारा लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और हर साल बड़ी संख्या में बच्चे इसका लाभ उठाकर खेलों में आगे बढ़ रहे हैं।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!