दल्ली राजहरा
शनिवार 06 जून 2026
भोज राम साहू 9793765541

 

एक राज्य, दो DA पर फिर फूटा गुस्सा | दुर्ग कलेक्टर कार्यालय के सामने भोजनावकाश में जुटेंगे कर्मचारी – सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं ।

 

 छत्तीसगढ़ शासन ने विद्युत वितरण कंपनी, न्यायिक अधिकारियों और IAS-IPS-IFS अफसरों को 1 जनवरी 2026 से 2% महंगाई भत्ता दे दिया, लेकिन राज्य के साढ़े चार लाख तृतीय वर्ग कर्मचारियों की झोली अब भी खाली है। इस सौतेले व्यवहार` से नाराज छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अब सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है।
10 जून को CM के नाम ज्ञापन

 

संघ के प्रांतीय आह्वान पर 10 जून बुधवार को भोजनावकाश में दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान बाबा भाई` ने सभी विभागों के कर्मचारियों से कलेक्टर कार्यालय के सामने अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की है।
क्या है मांग
👉 केंद्र की तिथि से 2% DA: बिजली कंपनी और IAS की तरह 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता लागू हो।
👉 पूर्व का एरियर्स: रुके हुए DA का पूरा बकाया भुगतान हो।
👉 भेदभाव खत्म हो: `एक राज्य, एक DA` का फॉर्मूला लागू हो।
संघ ने भरी हुंकार`
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव और जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे ने कहा, जब सरकार का खजाना एक है तो DA दो तरह का क्यों? ये सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं। 10 जून को सिर्फ ज्ञापन नहीं, आर-पार की जंग का शंखनाद होगा।`
कौन-कौन साथ आया` 
स्वास्थ्य विभाग से व्ही.एस. ठाकुर, पशु चिकित्सा से सुरेश कुमार साहू, भू-अभिलेख से दीपक दुबे, शिक्षा विभाग से धर्मेन्द्र देशमुख व सूखेन्द्र देवांगन, राजस्व से यशवंत कुमार साहू, लघु वेतन कर्मचारी संघ से मोतीराम खिलाड़ी, आदिम जाति कल्याण से संजय कुमार साहू समेत अनुरूप साहू, चतुर यादव सहित सभी विभागों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!