दल्ली राजहरा
मंगलवार 16 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
       झुरहाटोला स्कूल में  प्रवेशोत्सव 

 

 शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला झुरहाटोला में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव का माहौल बिल्कुल त्योहार जैसा रहा। नए सत्र में दाखिला लेने वाले बच्चों का गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री छगन लाल यदु रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी। श्री यदु ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि बी एस अंधारे, कन्हैया कोरेटी, घनश्याम कोरेटी, कचारु राम निषाद, श्याम जी उइके, जोयधा यदु, राधिका पटौती के कर कमलों से बच्चों को शाला गणवेश और पाठ्यपुस्तकें दी गईं। गणवेश और किताबें पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

विशेष अतिथि श्री बी एस अंधारे ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नोहर सिंह धलनिया और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कमलेश्वर सोरी ने की।
समापन पर बच्चों को खीर-पूड़ी, मटर-आलू सब्जी, चावल-दाल का पूर्ण न्योता भोज कराया गया। यह भोज ग्राम के गणमान्यजनों और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर प्रधान पाठक एस आर मरकाम, शिक्षक ए रमेश, एल आर साहू, सत्येन्द्र भारद्वाज, एफ एस ठाकुर, सरस्वती कोमारे, आरती गौर सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!