दल्ली राजहरा
मंगलवार 16 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
शासकीय प्राथमिक शाला में मंगलवार 16 जून 2026 को शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य आकर्षण जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में नए सत्र में दाखिला लेने वाले बच्चों का त्योहार जैसा स्वागत हुआ।

श्रीमती बैस ने गुलाल लगाकर और लड्डू खिलाकर बच्चों का अभिनंदन किया। इसके बाद अपने कर कमलों से उन्होंने सभी नव प्रवेशित बच्चों को शाला गणवेश और पुस्तकें प्रदान कीं। 

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया जब श्रीमती बैस ने बच्चों को टिफिन बॉक्स भेंट किए। नया टिफिन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए श्रीमती बैस ने कहा, स्कूल आपका दूसरा घर है। रोज आएं, सीखें और अपने गांव का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष हलधर गोरे ने की। समापन पर शिक्षक विजय कुमार गौरे के परिवार द्वारा भतीजी के जन्मोत्सव पर बच्चों को मिठाई और मिक्सचर का न्योता भोज दिया गया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक छत्रपाल देशमुख, शिक्षक विजय कुमार गौरे, कमलेश्वरी साहू सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!