दल्ली राजहरामंगलवार 16 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 गांव से निकली बेटियां, जब अकादमी का सपना छूती हैं, तो पूरा जिला गर्व से सीना तान लेता हैआदिवासी विकासखंड डौंडी की बेटियों ने फुटबॉल के मैदान पर अपनी छलांग से सबको चौंका दिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक शाला चिखली की 4 बालिकाओं का चयन रायपुर स्थित आवासीय फुटबॉल खेल अकादमी के लिए हुआ है।रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व प्रशिक्षक चंद्रशेखर पवार ने बताया कि अकादमी के लिए मोटर एबिलिटी और कौशल परीक्षण का आयोजन 28 और 29 अप्रैल 2026 को रायपुर के कोटा मैदान में किया गया था। इस ट्रायल में चिखली, बालोद की 12 बालिकाओं ने हिस्सा लिया था।चंद्रशेखर पवार और जगप्रीत संधू के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रही इन बच्चियों में से कु. लीना, कु. तानिया पोर्ते, कु. प्रियंका गौर और कु. कुमुद मरकाम ने पहले ही प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी में अपनी जगह पक्की कर ली।जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बालोद सौरभ लुनिया ने बधाई देते हुए कहा कि छोटे गांव में फुटबॉल के प्रति बच्चों का लगाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसी संस्थाओं को सहयोग मिलना चाहिए ताकि जिले, राज्य और देश का नाम रोशन हो। जिला खेल समन्वयक सपन जेना ने प्रशिक्षक चंद्रशेखर पवार के प्रयासों की तारीफ की।जिला खेल अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने जानकारी दी कि चयनित बच्चे अब अकादमी में रहकर फुटबॉल की बारीकियां सीखेंगे और सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। अकादमी में पढ़ाई, रहना, खाना और खेल सामग्री निःशुल्क होगी, जिसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।कोच चंद्रशेखर पवार ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों के इस परिणाम में जगप्रीत संधू का पूरा सहयोग मिला। बच्चों के चयन पर जिला खेल अधिकारी, डीईओ बालोद, बीईओ डौंडी, संस्था प्राचार्य विनीता सैनी, सरपंच रम्हाऊ राम और ग्राम के गणमान्य नागरिकों सहित माता-पिता ने भी बधाई दी है।Spread the lovePost navigationजन मुक्ति मोर्चा का गिधाली में प्रदर्शन: मजदूरों की 4 जायज मांगों पर प्रबंधन से बात, हल का आश्वासन..! राजहरा में 5 दिवसीय बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम..!