दल्ली राजहरा
बुध वार 17 जून 2026
भोजराम साहू 9893765541
 राजहरा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 10 जून से 14 जून तक स्थानीय बीएसपी राजहरा क्लब में हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न स्कूलों से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।

खिलाड़ियों को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था। सब जूनियर वर्ग में कक्षा 1 से 5वीं, जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के खिलाड़ी शामिल हुए।

परिणाम में सब जूनियर वर्ग में रेयांश तिवारी प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय और प्रेरणा मंडाले तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कुमार अदवित ने प्रथम, अभिज्ञान बास्के ने द्वितीय और नैतिक जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में सोहम कुकरेजा प्रथम और नमन कराडे द्वितीय एवं मित तलरेजा तृतीय स्थान पर रहे।

राजहरा क्लब के बैडमिंटन प्रशिक्षक अमित बादल तिवारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 10 वर्षों से उनके और संपत राव मंडाले के सहयोग से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी 70 से अधिक बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग कर आपने जो एकाग्रता और जिम्मेदारी दिखाई है, वही सफलता की कुंजी है। खेल शरीर में स्फूर्ति लाता है और मन को एकाग्र करता है, जो पढ़ाई के लिए भी उतना ही जरूरी है। आप इसी लगन से परिवार, स्कूल, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करें।

मुस्ताक अहमद ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशिक्षक अमित बादल तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने जिला स्तर पर शहर का नाम ऊंचा किया है। उम्मीद है यह सिलसिला अब प्रदेश स्तर तक जाएगा।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!