दल्ली राजहराशुक्रवार 19 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका से एसडीएम कार्यालय तक मार्च। स्मार्ट मीटर तोड़े, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन। नलजल योजना शुरू करने की मांगhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260619-WA0014.mp4 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को दल्लीराजहरा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका परिषद और अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका।प्रदर्शन की शुरुआत नगर पालिका परिषद से हुई। महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में खाली मटके लेकर नारेबाजी की और नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ को नाकारा और नाकाबिल बताया। कांग्रेस की महिला पार्षदों में इस दौरान जबरदस्त आक्रोश देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर के श्रमिक बहुल क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए शासन की नलजल योजना तत्काल शुरू करने का मांगपत्र भी सौंपा। एसडीएम कार्यालय तक मार्च नगर पालिका में प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजन मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। रास्ते भर बढ़ी हुई बिजली दरों को कम करने के नारे लगे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बिजली दरें वापस लो और स्मार्ट मीटर बंद करो के स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी दरों को तत्काल वापस लेने और स्मार्ट मीटर को बंद करने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट मीटर के बहाने गरीबों की जेब में डाका लगाने का आरोप लगाते हुए सांकेतिक रूप से स्मार्ट मीटर को तोड़ा। अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।कौन रहे नेतृत्व में प्रदर्शनकारियो का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा जिला कांग्रेस के महामंत्री रवि जायसवाल अभय सिंह प्रदर्शन के प्रभारी के ईश्वर राव, रोशन पटेल, सूरज विभार, काशीराम निषाद, महेंद्रन अप्पू, युवराज साहू, कुलदीप नोन्हारे,अजय छाजेड़, संतोष धराना,प्रशांत बोकाड़े, भरत देवांगन, मुकेश देवांगन, जगदीश श्रीवास, राघवेंद्र ठाकुर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अजय बंटी नोन्हारे, कृष्णा यादव, प्राची सिंहा, चंद्रप्रकाश सिंहा, के जया लक्ष्मी ,सुमृत उर्वसा अमरौतिन बाई, सरिता पटेल, लक्ष्मी ,रुक्मणी किशोर, चंदा टांडिया,संतोष घराना, पावेंद्र कोडप्पा, हर्ष रामटेके जुबेर अहमद ,अनुप बाम्बेश्वर ,सोनू सुखदेव हाशिम कुरैशी ,शफीक खान राजू विनायक ,गौरी शंकर सिंह ,श्यामलाल कोठारी जितेंद्र मेश्राम ,राजेश निषाद, मनोज शाह, रंजय सिंह यात्री कुमार, प्रदीप साहू ,शोभा चौकसे, मीना विश्वकर्मा , ने महंगाई के विरोध में हो रहे इस प्रदर्शन में अपनी सकरी सहभागिता निभाई समापन पर ब्लॉक अध्यक्ष कोसमा ने सभी का आभार जताया और भविष्य में बड़े आंदोलन की भागीदारी का आह्वान किया।Spread the lovePost navigationन्यू आशा टॉकीज भूमि विवाद: राजहरा व्यापारी संघ ने भ्रामक खबरों का किया खंडन, कहा – स्वामित्व कुकरेजा और जायसवाल के पास मोदी सरकार के 12 वर्ष: दल्ली राजहरा में लगा 3 दिवसीय पंजीकरण शिविर, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित ।