दल्ली राजहराशुक्रवार 19 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 संघ का आरोप – विधायक विक्रम उसेंडी और अधिकारियों के नाम से चला फर्जी बयान। अपुष्ट समाचार प्रकाशन की निंदान्यू आशा टॉकीज की भूमि को लेकर चल रही चर्चाओं और समाचारों पर राजहरा व्यापारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई दी है। संघ ने कहा कि उक्त भूमि के स्वामित्व को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।संघ के अनुसार, जानकारी व दस्तावेज के आधार पर यह भूमि श्री अजय कुकरेजा एवं श्री रमेश जायसवाल से संबंधित है। जबकि कुछ व्यक्तियों द्वारा इसे अपनी भूमि बताकर स्वामित्व का दावा किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।एसडीएम की बैठक में क्या हुआइस संबंध में अनुभागीय अधिकारी द्वारा आयोजित बैठक में उपलब्ध दस्तावेजों एवं तथ्यों के आधार पर चर्चा हुई। बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि भूमि का स्वामित्व वैध मालिकों के अधिकार में है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर दावा कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।भ्रामक समाचार पर आपत्तिसंघ ने कहा कि पिछले 2 दिनों से एक समाचार पत्र में इस मामले को लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इन खबरों में अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी का फोटो एवं कथित बयान प्रकाशित किया गया है। संघ का आरोप है कि बिना जानकारी के विधायक का फोटो व नाम का उपयोग कर खबर चलाई गई है। इसी प्रकार कुछ अधिकारियों के नाम से भी बयान प्रकाशित हुए हैं, जबकि संबंधित अधिकारियों द्वारा ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।राजहरा व्यापारी संघ का बयानराजहरा व्यापारी संघ का कहना है कि किसी भी विवादित विषय पर तथ्यों की पुष्टि किए बिना और संबंधित पक्ष का वास्तविक पक्ष जाने बिना समाचार प्रकाशित करना पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। संघ निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता का समर्थन करता है तथा भ्रामक एवं अपुष्ट समाचारों के प्रकाशन की निंदा करता है।Spread the lovePost navigationबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल चोरी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार ..! बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ दल्लीराजहरा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, खाली मटके लेकर किया विरोध..!