दल्ली राजहरा
शुक्रवार 19 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

विश्वास, विकास एवं जनकल्याण अभियान के तहत नगर पालिका में शिविर। अध्यक्ष तोरण साहू, ने दी योजनाओं की जानकारी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत नगर में तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल में देश में बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन से शहर स्वच्छ बने, शौचालय निर्माण हुए। जनधन योजना से बैंकिंग, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति और आयुष्मान योजना से गरीबों को इलाज मिला। मुस्लिम महिलाओं को न्याय देने तीन तलाक को अपराध घोषित किया गया। सफाई दीदियों के लिए नमस्ते योजना भी चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण पर जोर दिया। पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्का मकान और शौचालय मिले। जनधन से हर व्यक्ति का खाता खुला। पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं को मजबूती मिली। रक्षा और कूटनीति में आत्मनिर्भरता बढ़ी।
शिविर का उद्देश्य

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उनके अधिकार और सुविधाओं का लाभ दिलाना है।
शिविर में पार्षद सुरेश जायसवाल, , अरुणा रामटेके, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर पार्षद , , गोविंद साहू, इंद्र यादव, सुनील तारम, मनोज साहू, धन साय ठाकुर, अब्दुल कलीम, विक्रांत साहू, देवांगन, शिवकुमार शर्मा, अभिजीत भगत, अकबर, लक्ष्मी सिन्हा, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!