दल्ली राजहराशनिवार 20 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 प्राचार्य ने शिक्षकों के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल CGBSE द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE 2025-26 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार की छात्रा श्री सोनी ने शानदार सफलता हासिल की है।कक्षा 9 की मेधावी छात्रा सोनी ने परीक्षा के दोनों चरणों में कुल 129 अंक प्राप्त किए। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षा में 64 और शैक्षिक योग्यता परीक्षा में 65 अंक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन छात्रवृत्ति सूची में हुआ है।प्राचार्य ने दी बधाई विद्यालय प्राचार्य महेश कुमार गोरे ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष जताया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता सोनी की कड़ी मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकछात्रा को मुख्य रूप से मेंटर शिक्षक पीयूष ताम्रकार, व्याख्याता गणित; प्रियंका चौहान, शिक्षक गणित; नौरिन बानो, शिक्षक विज्ञान; और साक्षी देवांगन, शिक्षक अंग्रेजी ने तैयार किया। साथ ही मार्गदर्शक शिक्षक टी एल सिन्हा और नाजिया बानो का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और पालकों में हर्ष का माहौल है।Spread the lovePost navigationमोदी सरकार के 12 वर्ष: दल्ली राजहरा में लगा 3 दिवसीय पंजीकरण शिविर, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित । कुसुमकसा-धुरवाटोला के 5 अग्निवीरों का बैस निवास पर भव्य सम्मान, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस बोले – “यह दिन कुसुम कसा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा”।