दल्ली राजहरासोमवार 22 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-2026 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी में पढ़ने वाली की कक्षा 8वीं की मेधावी छात्रा अंजली ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।छात्रा अंजली के पिता हीरूराम कृषक हैं तथा मां राजबती भी कृषि कार्य में उनके पिता के साथ हाथ बटाती है । वह ग्राम काड़े से पढ़ाई करने के लिए पूर्व माध्यमिक शाला कुआं गोंदी प्रतिदिन आती है ।NMMSE परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 104 अंक प्राप्त कर चयनित सूची में अपनी जगह बनाई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ए के खरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत और विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षकों के सही दिशा-निर्देशन का परिणाम है।छात्रा की इस सफलता में मुख्य रूप से मार्गदर्शन देने वाले शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय , श्री विभीषण अमला श्रीमती थे भारती एवं श्री ए पी ठाकुर का सहयोग रहा है ।विद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अर्जुन साहु तथा ग्राम पंचायत कुआगोंदी के सरपंच श्री नोहर लाल धनलिया द्वारा विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं। छात्रा की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और पालकों में हर्ष का माहौल है। आपको बता दें कि यह परीक्षा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई ) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा ( NMMSE) आठवीं बोर्ड के परीक्षा के बाद आयोजित की जाती है , जिसमें प्राविण्य सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रति माह₹1000 की राशि साल में लगभग 12000 रुपए की राशि छात्रवृत्ति स्वरूप कक्षा 9वी से कक्षा 12वीं तक दी जाती है । Spread the lovePost navigationकुसुम कसा से अंतागढ़ तक भाजपा की ‘प्रगति पथ ट्रेन यात्रा’, यात्रियों को दी गईं केंद्र की 12 साल की उपलब्धियों की जानकारी। भाजपा की शिकायत पर बालोद के जिला आबकारी अधिकारी हटे, पलक नंद को मिली नई जिम्मेदारी..!