दल्ली राजहरासोमवार 22 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 जिला-प्रदेश-मंडल नेतृत्व ने एक साथ किया सफर, अंतागढ़- बालोद- दल्ली राजहरा रेल लाइन को बताया केंद्र की बड़ी सौगात केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत कुसुमकसा भाजपा मंडल के प्रतिनिधियों ने कुसुमकसा से अंतागढ़ तक ट्रेन यात्रा की। यात्रा का उद्देश्य आम जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना था।इस यात्रा में जिला और प्रदेश नेतृत्व से भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। कुसुमकसा मंडल से मंडल महामंत्री मिटेंद्र वैष्णव, उपाध्यक्ष हितेश साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी कमल कांत साहू, कार्यालय प्रभारी संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, उमेदी राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से सीधा संवाद किया। उन्हें केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रमुख योजनाएं: 1. पीएम आवास योजना _ पक्का घर का सपना2. आयुष्मान भारत _ 5 लाख तक का मुफ्त इलाज 3. उज्ज्वला योजना _ मुफ्त गैस कनेक्शन4. जनधन योजना _ जीरो बैलेंस बैंक खाता5. पीएम किसान सम्मान निधि _किसानों को सालाना 6000 रुपए6. स्वच्छ भारत मिशन_ घर शौचालयजिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि जिला, प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों का एक साथ ट्रेन से यात्रा करना संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने बताया कि अंतागढ़-बालोद-दल्लीराजहरा रेल लाइन खुद इस क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात है और यह यात्रा उसी से जुड़ी हुई है।प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण और विकास को प्राथमिकता दी गई है। ट्रेन यात्रा के माध्यम से लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।Spread the lovePost navigationBSP समूह खदानों में 2 दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला शुरू, अधिकारियों को दिए गए टीम प्रबंधन के गुर..! वनांचल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी की छात्रा अंजली ने NMMSE परीक्षा में लहराया परचम ।