दल्ली राजहरासोमवार 22 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541अवैध शराब और लापरवाही का आरोप, शासन ने किया तबादला; नई टीम से जनता को पारदर्शिता की उम्मीदभाजपा नेताओं की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग ने बालोद के जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी का तबादला कर दिया। उन्हें प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है।नई पदस्थापना: बेमेतरा के जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद को अब बालोद का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीधा पाण्डेय का तबादला खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड किया गया है। रायपुर से जेबा खान और बेमेतरा से आबकारी उप निरीक्षक वीणा भंडारी को बालोद कार्यालय में पदस्थ किया गया है।शिकायत का मामला: कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख और जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में जिला आबकारी अधिकारी पर अवैध शराब बिक्री, शराब में मिलावट, शिकायतों पर कार्रवाई न करने और आमजन के प्रति गलत रवैये का आरोप लगाया गया था। पदाधिकारियों ने उनके स्थानांतरण की मांग की थी।भाजपा नेताओं का बयान: यशवंत जैन: “भाजपा सरकार में जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है। सुशासन का मतलब जवाबदेही और पारदर्शिता है।” चेमन देशमुख: “हमने मंत्री के सामने जिले में आबकारी की कार्यप्रणाली और अवैध शराब के तथ्य रखे थे। जनता के हितों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।” सौरभ लूनिया: “प्रदेश सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार पर अंकुश है। शिकायतों पर कार्रवाई होना सुशासन की पहचान है।”आगे की उम्मीद:तबादले के बाद जिले में अब नई आबकारी टीम से अवैध शराब पर कड़ा नियंत्रण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की अपेक्षाएं बढ़ गई है Spread the lovePost navigationवनांचल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी की छात्रा अंजली ने NMMSE परीक्षा में लहराया परचम । श्री राम जानकी मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु अरमुर कसा में किया गया भूमिपूजन ।