दल्ली राजहरामंगलवार 30 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541👉नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली आरोपी गिरफ्तार। 👉मुख्य सचिव छ.ग. शासन से पहचान बताकर लोेगो को नौकरी लगाने का देती थी झांसा।👉 आरोपीयां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वीवो कंपनी का मेाबाइल को किया गया जप्त।👉 फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर 03 लोगो से कुल 5,50,000/- रूपए लेकर की है धोखाधड़ी। 👉 बालोद पुलिस की लोगो से अपील नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले लोेगो से रहे सावधान। समाचार नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाली एक महिला को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य सचिव बताकर शासकीय नौकरी का लालच दिया था। क्या हुआ था पूरा मामला https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260630-WA0062.mp4डामिन साहू को कृषि विभाग, बिन्दु दुबे को जिला अस्पताल में केयर टेकर और ललिता गजेन्द्र को दवाई वितरण की नौकरी का झांसा देकर प्रत्येक से 2-2 लाख रुपये मांगे। 3 लोगों ने मिलकर आरोपी लता धीवर को कुल 5,50,000/- रुपये दिए। फर्जी ऑफर लेटर भी दिखाया गया। लेकिन नौकरी नहीं लगी और रुपये वापस नहीं मिले।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260630-WA0063.mp4थाना बालोद में 28.06.2026 को डामिन साहू, बिन्दु दुबे और ललिता गजेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थियों ने बताया कि डेढ़ साल पहले योगेश साहू के जरिए उनकी मुलाकात लता धीवर निवासी पांडेपारा से हुई थी। लता ने 05.03.2026 को खुद को मुख्य सचिव बताया और 3 लोगों को नौकरी लगवाने का वादा किया।डामिन साहू को कृषि विभाग, बिन्दु दुबे को जिला अस्पताल में केयर टेकर और ललिता गजेन्द्र को दवाई वितरण की नौकरी का झांसा देकर प्रत्येक से 2-2 लाख रुपये मांगे। 3 लोगों ने मिलकर आरोपी लता धीवर को कुल 5,50,000/- रुपये दिए। फर्जी ऑफर लेटर भी दिखाया गया। लेकिन नौकरी नहीं लगी और रुपये वापस नहीं मिले।पुलिस जांच में बड़ा खुलासा विवेचना में पता चला कि आरोपी लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पांडेपारा बालोद ने सिर्फ इन्हीं 3 लोगों से नहीं, बल्कि कुल 7 लोगों से नौकरी के नाम पर 25,50,000/- रुपये की ठगी की है। आरोपी ने ठगे हुए 23,92,500/- रुपये अपने साथियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए। इसके बदले उसे 1,57,000/- रुपये कमीशन मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 वीवो मोबाइल भी जप्त किया। आरोपी लता धीवर को दिनांक 29.06.2026 को शाम 4:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस की अपीलबालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले लोगों से सावधान रहें। किसी भी सरकारी नौकरी के लिए सीधे विभाग या अधिकृत वेबसाइट से ही संपर्क करें। पैसे देने से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच करें। आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका : निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि सुरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेष सिन्हा, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, म.आर. 430 ममता ठाकुर, म.आर. 135 जागृति ठाकुर।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया । बड़गांव शक्ति केंद्र की बैठक: डॉ. मुखर्जी को नमन कर केंद्र सरकार के योजनाओं पर चर्चा किया ।