दल्ली राजहरामंगलवार 30 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली इस बैठक को इस बार `डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा` के रूप में मनाया गया।पखवाड़े के तहत डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून और जन्म जयंती 6 जुलाई को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चर्चा की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। मन की बात में पीएम मोदी ने देश के मूर्तिकारों से मिट्टी, गणेश और दुर्गा की मूर्तियां बनाने के लिए स्थानीय माटी का उपयोग करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।12 साल बेमिसाल, आपातकाल काला दिवसबैठक में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को `बेमिसाल` बताया। 25 जून को `आपातकाल को काला दिवस` के रूप में याद किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक-दो हितग्राहियों को ही लाभ मिलता था, जिसे लोग इंदिरा आवास के नाम से जानते थे। लेकिन आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में लाखों की संख्या में पक्के मकान बन रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी को निशुल्क अनाज मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार `मोदी की गारंटी` के तहत योजनाएं चला रही है। महतारी वंदन योजना से हर महीने महिलाओं को राशि मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। वहीं लखपति दीदी योजना से बिहान की दीदियां स्वावलंबी बनकर अपना जीवन यापन कर रही हैं।बैठक में इनकी रही उपस्थितिबैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी प्रीतम साहू, संयोजक पूर्णिमा प्रजापति, सह-संयोजक देव दयाल देशमुख, सुरेश साहू, रतन भोसले, कविता चतुर्वेदी, गैंद बाई कोटेंद्र, चंचल टेंमरे, सुमन वर्मा, चैन सिंह साहू, योगेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा -निष्पक्ष समाचार चैनल Spread the lovePost navigationमुख्य सचिव’ की पहचान बताकर 5.50 लाख की ठगी, बालोद पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार..! जगन्नाथ स्टील प्लांट में कार्यरत मजदूरों को न भत्ता, न सुरक्षा: जन मुक्ति मोर्चा ने जगन्नाथ स्टील प्लांट के गेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।