दल्ली राजहरामंगलवार 30 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541वार्ड क्रमांक 2 आजाद नगर के स्वागत द्वार से गणेश चौक रवि घर तक अधो मत संरचना के तहत लगभग 200 मीटर ढाई इंची पाइप लाइन बिछाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू की मदद और वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल के अनुरोध पर यह कार्य पूरा किया गया। पाइप लाइन शुरू होने के बाद अब वार्ड के लगभग 50 घरों में पूरे प्रेशर के साथ जल आपूर्ति हो रही है।पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने बताया कि लंबे समय से वार्ड वासी नल में कम प्रेशर की शिकायत कर रहे थे। कम प्रेशर के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता था और लगातार मोटर चलाने से मशीन पर भी दबाव पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष से समाधान की मांग की गई। मांग को अति आवश्यक मानते हुए अधो मत संरचना से राशि स्वीकृत कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया गया।पाइप लाइन से मिल रही राहत पर वार्ड वासी साधु राम ने कहा कि अब घर में पानी की कमी नहीं हो रही है। उन्होंने वार्ड पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। वहीं भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में जनता की हरपाइप लाइन से मिल रही राहत पर वार्ड वासी साधु राम ने कहा कि अब घर में पानी की कमी नहीं हो रही है। उन्होंने वार्ड पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। वहीं भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में जनता की हर शिकायत दूर कर वार्ड का संपूर्ण विकास किया जाएगा। शिकायत दूर कर वार्ड का संपूर्ण विकास किया जाएगा।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में शुरू हुए नि:शुल्क “ई-स्वाध्याय और सिलाई केंद्र,” छात्रों-महिलाओं को मिलेगा सहारा । कोड़ेकसा स्कूल में तिलक-मिठाई के साथ हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत ” छात्राओं को मिली साइकिल”।