दल्ली राजहरा
मंगलवार 30 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 शहर में समाज सेवा की दिशा में दो बड़े कदम उठाए गए। वनवासी कल्याण आश्रम, ठेठवार पारा चिखलाकसा में दुर्ग-भिलाई महिला समिति के सहयोग से वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित भास्कर भवन में 26/06/2026 को पूर्णतः अव्यवसायिक ई-स्वाध्याय केंद्र और रानी दुर्गावती निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ रामनाथ कश्यप ने किया।

छात्रों और महिलाओं के लिए सुविधा
-स्वाध्याय केंद्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 15 सीटों का शांत, सुरक्षित और सुसज्जित कक्ष बनाया गया है। यहां निर्बाध इंटरनेट, पार्किंग, पानी, बिजली व शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

वहीं SC/ST/पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए रानी दुर्गावती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू हुआ। एक बैच में 10 महिलाओं को 4 सिलाई मशीनों पर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र का संचालन दल्ली राजहरा वनवासी विकास महिला समिति करेगी।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति  ।
कार्यक्रम में रामनाथ कश्यप, राजीव शर्मा, रेखा देशपांडे, राजेन्द्र राठी, तोरणलाल साहू, सुरेश जायसवाल, पवन गंगबेर, विजय देवांगन, कृष्णा साहू, पुरोबी वर्मा, रेणुका साहू, संगीता देवांगन, राजेश्वरी साहू, नंदा पशीने, रौशनी यादव, ममता पटेल, लीला डडसेना, सत्या साहू, सोमित साहू, संतोष यादव, गौतम मैती सहित गणमान्य नागरिक व महिला समिति की बहनें उपस्थित थीं।
 स्वाध्याय केंद्र 

1. शुल्क पंजीयन 500/- रु. + नाममात्र मासिक शुल्क 300/- रु. पानी, बिजली, सफाई व इंटरनेट हेतु।
2. समय प्रातः 6 बजे से संध्या 8 बजे तक। 14 घंटे। आगे बढ़ाया जाएगा।
3. सीट : वर्तमान में 15 सीट। मांग पर विस्तार होगा।
4. सुविधा : पर्सनल टेबल, लाइट, चार्जिंग पॉइंट, फ्री वाई-फाई, पार्किंग, शौचालय। जल्द कंप्यूटर, प्रिंटर व फोटोकॉपी भी।
5. पता/संपर्क : वनवासी कल्याण आश्रम, ठेठवार पारा, बिजली ऑफिस के पास, चिखलाकसा। 
    ज्ञान दीप बुक डिपो – 9425560947 
पवन गंगबोइर – 9893633466 
कृष्णा साहू – 7898556650
रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!