दल्ली राजहराबुधवार01 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 नेहरू अवार्ड 2025 (नेहरू पुरस्कार श्रेणी में व्यक्ति गत पुरस्कार प्राप्त करते हुए चूड़ामणि साहू) बीएसपी की नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह महात्मा गांधी कला मंदिर भिलाई में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक प्रभारी बी यस पी एवं कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रवर्ती रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक परियोजनाएं प्रबीर कुमार सरकार, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक तुषार कांत और कार्यपालक निदेशक खदान कमल भास्कर उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य संयंत्र के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य निष्पादन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान का अभिनंदन करना तथा अन्य कर्मियों को प्रेरित करना था।समारोह में जवाहर पुरस्कार श्रेणी में व्यक्तिगत योगदान के लिए उपमहाप्रबंधक खदान मुख्यालय अमिश दत्त भट्ट और उपप्रबंधक दल्ली यंत्रीकृत खदान नरेंद्र कुमार चौहान को 8000 रुपये नगद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नेहरू पुरस्कार श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य के लिए जूनियर इंजीनियर राजहरा शशि कुमार उपध्याय, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा ब्रम्हैया, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा चूड़ामणी साहू और टेक्निकल एसोसिएट दल्ली मैनुअल टी. अमित कुमार को 6000 रुपये नगद एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार श्रेणी में सामूहिक योगदान के लिए उपप्रबंधक राजहरा आसाराम ठाकुर, जूनियर इंजीनियर राजहरा चिरंजीव लाल, जूनियर इंजीनियर राजहरा अजीत राम साहू, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा राम भरोसे गेंदले, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा मूलचंद, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा नरेंद्र कुमार सारथी, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा मनोहर साय, उपमहाप्रबंधक आईओसी राजहरा विकास कुमार ओझा, इंजीनियरिंग एसोसिएट दल्ली मैक. नरोत्तम तारम, लेबर ऑफिसर इंडस्ट्रियल मुरलीधर चंद्राकर, इंजीनियरिंग एसोसिएट झरणदल्ली राजेंद्र कुमार राजपूत, इंजीनियरिंग एसोसिएट दल्ली मैक. दीनदयाल खरे, इंजीनियरिंग एसोसिएट झरण दल्ली ईश्वर से लाल, इंजीनियरिंग एसोसिएट दल्ली मैक. पोकलाल, जूनियर इंजीनियर एसोसिएट दल्ली मैक. तुलसीराम सोनी, प्रबंधक आईओसी राजहरा विक्रम कुमार, जूनियर इंजीनियर माइनिंग फोरमैन दल्ली मैक. संजय कुमार यादव, सेक्शन एसोसिएट आईओसी कामन शंकर लाल कुंजाम, जूनियर इंजीनियर ब्लास्टर दल्ली मैक. प्रदीप कुमार मिश्रा, इंजीनियरिंग एसोसिएट दल्ली मैक. अशोक कुमार ठाकुर, इंजीनियरिंग एसोसिएट दल्ली मैनुअलविवेकानंद दत्त, सेक्शन एसोसिएट आईओसी कामन देवनंदन राम, इंजीनियरिंग एसोसिएट दल्ली मैक. रामधीन राम, उपमहाप्रबंधक आईओसी दल्लीराजहरा तारिक खान, जूनियर इंजीनियर राजहरा भीमराव मेश्राम, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा भुजबल सिंह गौर, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा धर्मेंद्र कुमार वर्मा, इंजीनियरिंग एसोसिएट राजहरा गौतम राम वर्मा, जूनियर इंजीनियर एसोसिएट श्रीराम भुआर्य, इंजीनियरिंग एसोसिएट पी. जी. राजेश और इंजीनियरिंग एसोसिएट नरेंद्र सिंह को 2000 रुपये नगद एवं प्रमाण पत्र दिया गया।प्रथम चरण में कुल 274 एवं द्वितीय चरण में 266 पुरस्कारों सहित कुल 540 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें राजहरा खदान समूह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 2 जवाहर अवार्ड, 4 नेहरू अवार्ड एवं 31 जवाहर लाल नेहरू समूह अवार्ड सहित कुल 37 अवार्ड प्राप्त हुए। समारोह में संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। राजहरा खदान समूह के सहायक प्रबंधक शैलेश पटनायक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। (भुजबल सिंह गौर) ( टी. अमित कुमार) (चूड़ामणि साहू) (अजीत कुमार साहू) ( मनोहर साय ) (ब्रह्मया)Spread the lovePost navigationकोड़ेकसा स्कूल में तिलक-मिठाई के साथ हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत ” छात्राओं को मिली साइकिल”। भिलाई आंदोलन के 17 शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दे कर नियोगी जी के संघर्ष का संकल्प दोहराया ।