दल्ली राजहरागुरुवार 02 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 ग्राम पंचायत मचौद, जनपद पंचायत गुंडरदेही में केंद्र सरकार की रैम योजना के तहत 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 26 जून से 9 जुलाई 2026 तक चलेगा। कार्यशाला का आयोजन पॉजिटिव मंत्रा कंसलटिंग सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना है।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ एमएसएमई से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर सुनीता साहू के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में व्यावसायिक अवसरों की पहचान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की स्थापना और स्वरोजगार की संभावनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।आयोजन का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को नए व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और प्रेरणा दी जा रही है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सूक्ष्म और लघु उद्योग के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।Spread the lovePost navigationझलमला । जन मुक्ति मोर्चा ने मनाया शहीद दिवस, भिलाई पावर हाउस कांड के 17 शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।