दल्ली राजहरा
गुरुवार 02 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने 1 जुलाई 2026 को 1 जुलाई 1992 के भिलाई पावर हाउस गोली कांड में शहीद हुए वीरों की याद में शहीद दिवस मनाया। 1 जुलाई 1992 को भिलाई पावर हाउस में हुए आंदोलन के दौरान 17 मजदूर साथियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद दिवस पर एक टीम चन्द्रशेखर यादव और महेश कोला के नेतृत्व में भिलाई पावर हाउस पहुंची, वहीं दूसरी टीम बसन्त रावटे के नेतृत्व में दल्ली राजहरा के कृषि कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

दल्ली राजहरा कार्यालय में शाम 5 बजे साथी एकत्रित हुए। शहीद भगत सिंह, शहीद वीरनरायण सिंह और शहीद शंकर गुहा नियोगी के छायाचित्र पर पुष्प माला और रंग गुलाल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथियों ने नारे बाजी कर शहीदों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि 1992 का आंदोलन उन लोगों के मुंह पर तमाचा था जो सोचते थे कि नियोगी जी की हत्या के बाद मजदूर आंदोलन कमजोर हो जाएगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नियोगी जी के नेतृत्व में मजदूरों ने बड़े आंदोलन खड़े कर अपनी मांगे पूरी करवाईं। आज भी जन मुक्ति मोर्चा मजदूरों के हक अधिकार के लिए संघर्षरत है। श्रद्धांजलि सभा में नरेश नायक, किसन रावटे, भोमराज, जीवन निर्मलकर, अनिल दास, भागवत दास, ग्रिजेश नायक, मनीलाल, शरद सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!