दल्ली राजहरा
शुक्रवार 03 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

महेंद्र गंजीर (नगर अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा)

 

महेन्द्र गंजीर (गुड्डू) नगर अध्यक्ष जनमुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा को डिस्पोजल, पानी के पाऊच व प्लास्टिक की बोतलों से खेतों को बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा है जिसमें लिखा है कि दल्ली राजहरा नगर में अंग्रेजी व देशी शराब का दुकान आज जहा पर संचालित है वहां से लगा हुआ ग्राम कारूटोला व आसपास के किसानों का खेत स्थित है। किसानों का खेत अब शराबियों के लिए शराबखोरी का अड्‌डा बन गया है। अब शराब भी प्लास्टिक के बॉटल में आने लगे हैं, जिससे शराबी शराब पीकर बॉटल को खेतों में फेंक देते है। साथ में डिस्पोजल और पानी पाउच भी फेंक रहे हैं, जिससे किसानों के खेत इन प्लास्टिक के समानो से पट रहे हैं और जमीन निरंतर बंजर होती जा रही है।

आज हमारे अन्नदाता किसान जब डी.ए.पी., युरिया खाद लेने जाते हैं तब उन्हे आधार कार्ड, रजिस्ट्री पत्र व खतौनी दस्तावेज मांगा जाता है, और किसानों को बुरी तरह परेशान किया जाता है, लेकिन शराब आसानी से उपलब्ध हो जाता है, इसके लिए किसी कार्ड की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ये सरकार के आय का प्रमुख स्त्रोत है।

किसान आज ट्रेक्टर से खेतों की जुताई करते है, यदि ट्रेक्टर चलाते चलाते डीजल खत्म हो जाए तो उसे केन अथवा गैलन में डीजल नहीं दिया जाता, जिससे किसानों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।

एक तरफ सरकार नशामुक्ति का झूठा पाठ पढ़ा रही है और दुसरी तरफ गांव गांव में नए नए शराब दुकान खोलते जा रही है। सरकार से निवेदन है कि शराब बंदी को प्राथमिकता देते हुए प्लास्टिक के बोतलों में शराब बेचना बंद करे और किसानों की जमीन को बंजर होने से बचाए । जिससे आने वाला भविष्य सुरक्षित रह सके।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!