दल्ली राजहरागुरुवार 02 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 भारतीय जनता पार्टी के दल्ली राजहरा के कर्मठ कार्यकर्ता राजेश दसोडे, महेंद्र सिंह ( गुड्डू ) महेंद्र पिपरे ललित जैन( लड्डू ), और राकेश देवांगन को एल्डरमैन की नई जिम्मेदारी मिली है ।आपको बता दें कि राजेश दसोडे पूर्व में मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में रह चुके हैं जिनमें पूर्व जिला मंत्री पूर्व एल्डरमैन भी रह चुके हैं यह एल्डर मैन के रूप में उनकी दूसरी पारी है वर्तमान में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं ।महेंद्र कुमार (गुड्डू)भी पूर्व में मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न पदों में रह चुके हैं ।ललित जैन (लड्डू ) वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महा मंत्री हैं ।तथा राकेश देवांगन ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं ।तथा महेंद्र पिपरे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं तथा पूर्व पार्षद है । उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहने और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा में रहकर कार्य करने का पुरस्कार नगर के एल्डरमैन के रूप में मिला है ।आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा पार्टी है जो व्यक्तियों के हर कार्यों का मूल्यांकन अपने स्तर पर करता है आप पार्टी के प्रति पूरे जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते जाइए आपके कार्यों का पार्टी सम्मान अवश्य करेगी । आपके कार्यों का पुरस्कार कब कहां और किस तरह से आपको मिलेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते । वह आज भारतीय जनता पार्टी ने फिर साबित कर दिखाया ।क्या होता है एल्डरमैन का पद नगर पालिका या नगर निगम में ‘एल्डरमैन’ (Alderman) परिषद का एक मनोनीत (नामित) सदस्य होता है । यह ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनका मनोयन राज्य सरकार या संबंधित प्राधिकारी द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। ये नगर पालिका की बैठकों में चर्चाऔर निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, समस्याओं पर अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं । ये आम जनता और नगर पालिका के बीच एक सेतु की तरह काम करते हैं और स्थानीय जनसमस्याओं को बोर्ड या अध्यक्ष/महापौर तक पहुँचाने में मदद करते हैं ।Spread the lovePost navigationजन मुक्ति मोर्चा ने मनाया शहीद दिवस, भिलाई पावर हाउस कांड के 17 शहीदों को दी श्रद्धांजलि । “डिस्पोजल पानी के पाउच और प्लास्टिक की बोतले से हो रही है खेत बंजर, बचाव के उपाय करें सरकार..!”:–महेंद्र गंजीर (नगर अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा)