दल्ली राजहरासोमवार 13 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 दल्लीराजहरा में 70 युवा शामिल, गांधी-नेहरू के विचारों और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित “युवा संवाद – आइडिया ऑफ इंडिया 2026” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा, आजादी के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में दिल्ली से आए युवा नेता सुरेंद्र भंडरवाल, प्रोफेसर शुभांकर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद पाढी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के बाद देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास में कांग्रेस सरकारों के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विभिन्न प्रधानमंत्रियों ने भारत को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का काम किया।वक्ताओं ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और विकास की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान समय में कांग्रेस की राजनीतिक दिशा, युवाओं की भूमिका और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। युवाओं ने कहा कि ऐसे वैचारिक कार्यक्रमों से उन्हें देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, इंटक नेता अभय सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री रवि जायसवाल, नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद और अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी युवा संवाद में भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में लगभग 70 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने ऐसे संवादात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को इतिहास और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होने चाहिए।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे वैचारिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationश्री जगन्नाथ रथ यात्रा को भव्य बनाने नगर में निमंत्रण का दौर शुरू 16 जुलाई को “गुंडीचा” और 24 जुलाई को “बहुड़ा यात्रा” । “कुसुम कसा में जल्द खुलेगा जिला सहकारी बैंक का एटीएम , बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा ।”:– प्रितपाल बेलचंदन