दल्ली राजहरामंगलवार 14 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 पास्को एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और गुड टच-बैड टच पर दिया गया प्रशिक्षण राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देशन और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विकासखंड डौंडी के ग्राम मदरेल में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई शाला की शिक्षिका मोना रावत ने की।जिला कलेक्टर के आदेशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थी, कर्मचारी, युवा बालिकाएं, शाला प्रबंध समिति और महिला समूहों को बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई।शिक्षिका मोना रावत ने बच्चों को पास्को अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन सुरक्षा और बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण, हिंसा या दुर्व्यवहार होता है तो वे बिना किसी भय के चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सकते हैं या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और अजनबियों से सावधानी बरतने की सलाह भी दी।मोना रावत ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को चार अधिकार प्राप्त हैं – जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार और सहभागिता का अधिकार। कार्यक्रम में माता-पिता को भी बाल संरक्षण के उपायों, बच्चों की निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। अंत में शिक्षिका ने सभी अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि बालको से कहा कि बच्चों को सुरक्षित माहौल देना हम सब की जिम्मेदारी है ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस जागरूकता पहल की सराहना की। मदरेल की शिक्षिका मोना रावत जी का काम वाकई तारीफ के लायक है। ऐसे शिक्षक ही समाज की रीढ़ हैं। ” हमारा दल्ली राजहरा- निष्पक्ष समाचार चैनल”Spread the lovePost navigationगुजरा में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव नव प्रवेशी बच्चों का सांसद भोजराज नाग ने तिलक लगाकर किया स्वागत..! नमस्ते दिवस पर दल्ली राजहरा के सफाई कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिले सुरक्षा किट ।