दल्ली राजहरा सोमवार 20 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना डौण्डी पुलिस ने ट्रैक्टर और वाहन की बैटरियों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 18 हजार रुपये मूल्य की 2 बैटरियां और 1 साउंड बॉक्स बरामद किया है। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260720-WA0123.mp4पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रार्थी ओवेन्द्र कुमार यादव निवासी भर्रीटोला ने थाना डौण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 एवं 26 जून 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके तूफान वाहन का साउंड बॉक्स तथा ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली हैं। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 18 हजार रुपये थी। रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 103/2026 अंतर्गत धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260720-WA0122.mp4विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से एमरॉन कंपनी की बैटरी, एक्साइड कंपनी की बैटरी एवं एक साउंड बॉक्स बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी:1. साहिल उर्फ चीकू रावटे, पिता राजेश रावटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी भर्रीटोला, थाना डौण्डी2. इंद्रजीत टेकाम उर्फ लाला टेकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, डौण्डी3. करण पिस्दा, पिता विक्रम पिस्दा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी बंधियापारा, डौण्डीतीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक पुकेश साहू एवं आरक्षक सुमन सिंह देवहारी की सराहनीय भूमिका रही।Spread the lovePost navigationNEET धांधली और छात्र दमन के खिलाफ दल्ली में फूटा आक्रोश: भाकपा, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, माकपा और भारतीय बौद्ध महासभा ने संयुक्त रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन । हेमन्त कांडे के नेतृत्व में बौद्ध समाज ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन “महाबोधि महाविहार का प्रबंधन बौद्धों को सौंपा जाए”।