दल्ली राजहरा सोमवार 20 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541
  डौंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

 थाना डौण्डी पुलिस ने ट्रैक्टर और वाहन की बैटरियों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 18 हजार रुपये मूल्य की 2 बैटरियां और 1 साउंड बॉक्स बरामद किया है।

 

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई

 

 

प्रार्थी ओवेन्द्र कुमार यादव निवासी भर्रीटोला ने थाना डौण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 एवं 26 जून 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके तूफान वाहन का साउंड बॉक्स तथा ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली हैं। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 18 हजार रुपये थी। रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 103/2026 अंतर्गत धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से एमरॉन कंपनी की बैटरी, एक्साइड कंपनी की बैटरी एवं एक साउंड बॉक्स बरामद किया गया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी:
1. साहिल उर्फ चीकू रावटे, पिता राजेश रावटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी भर्रीटोला, थाना डौण्डी
2. इंद्रजीत टेकाम उर्फ लाला टेकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, डौण्डी
3. करण पिस्दा, पिता विक्रम पिस्दा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी बंधियापारा, डौण्डी
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक पुकेश साहू एवं आरक्षक सुमन सिंह देवहारी की सराहनीय भूमिका रही।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!