दल्ली राजहरा शुक्रवार 25 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. मा. विद्यालय में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को वैदिक परंपरा के अंतर्गत अग्निहोत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अग्निहोत्र एक प्राचीन वैदिक लघु यज्ञ है। इसका उद्देश्य पर्यावरण शुद्धि, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आध्यात्मिक उन्नति बताया गया। कार्यक्रम में यज्ञ मातृशक्ति द्वारा संपन्न कराया गया जिससे समस्त विद्यार्थियों को मानसिक एवं आध्यात्मिक बल प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ॐ एवं मां भारती के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किसन साहू, आचार्या योगिता बोदेलकर, दुखम नारनवरे, हेमिन ठाकुर, शिशु वाटिका के भैया-बहिन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य-दीदीगण एवं सरस्वती शिक्षा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री प्रवीण कुमार साहू ने दी। Spread the lovePost navigationश्री राम मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, 40 किलो लड्डू का भोग लगा । शत वृक्षम अभियान: शिक्षिका शिल्पी राय के नेतृत्व में ग्राम कांड़े में रोपे 100 फलदार पौधे, बच्चों को बनाया “वृक्ष मित्र” ।