दल्ली राजहरा रविवार 26 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का अरजपुरी में बैठक 

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं किसान बैठक रविवार 26 जुलाई 2026 को ग्राम अरजपुरी के बाजार चौक में सम्पन्न हुई। बैठक में सहकारी समितियों में एग्रीस्टेट पंजीयन को लेकर किसानों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।

किसानों ने कहा कि पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों का राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है, जबकि इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। इसे किसानों ने अपनी चिंता का बड़ा विषय बताया।

बैठक में मोर्चा के विस्तार और आगामी रणनीति पर भी विचार हुआ। अरजपुरी से 15 नए युवा सदस्यों को मोर्चा में शामिल कर गठन का संकल्प लिया गया। सभी साथियों ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में मुक्ति मोर्चा को नया विस्तार दिया जाएगा और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

बैठक में रेंगाडबरी, बंजारी, भीमपुरी क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। इसमें केजुदास मानिकपुरी, कीर्तन ठाकुर, मुरारी प्रजापति, सुरेश कोरेटी, पुहूप साहू, लीलाधर ढाले, सितल भुवार्य, प्रेमलाल, इन्द्ररूप सिवना सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!