दल्ली राजहरा सोमवार 27 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 महतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान 2 लाख 45 हजार महिलाएं लगाएंगी पौधे, जनप्रतिनिधियों ने की अपील – अधिक से अधिक पौधरोपण करें । पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए बालोद जिला प्रशासन गुरुवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे महतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित करेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” के तहत यह वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले की 2 लाख 45 हजार महिलाएं भी इसमें पौधरोपण करेंगी। इसके साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और समाज के सभी वर्ग के लोग अपने घर, खेत, बाड़ी, स्कूल और आंगनबाड़ी में पौधे लगाकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएंगे।जनप्रतिनिधियों ने की सराहना और अपील इस अभिनव पहल की जिले भर में सराहना हो रही है। जनप्रतिनिधियों ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर बताया है।गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लोगों से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260727-WA0007.mp4जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने इसे केन्द्र और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने महतारी वंदन योजना की सभी हितग्राहियों से अपील की कि वे इस दिन पौधा जरूर लगाएं और जिले को हरा-भरा और सुंदर बनाने में सहयोग करें।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0157.mp4राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि पर्यावरण बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास पौधे लगाने का आग्रह किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260727-WA0005.mp4वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख ने कहा कि इस अभियान के साथ महतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान जोड़ा जाना बहुत सराहनीय कदम है। पद्मश्री शमशाद बेगम, वरिष्ठ पत्रकार अरमान अश्क सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। क्या है उद्देश्य जिला प्रशासन का उद्देश्य “कैच द रैन” कार्यक्रम के तहत बारिश के पानी को सहेजने के साथ-साथ जिले में हरियाली बढ़ाना है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे 30 जुलाई को सुबह 11 बजे अपने नजदीकी स्थान पर पौधरोपण कर इस अभियान को सफल बनाएं।Spread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी के 48 वे अंक में पढ़िए साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के संबंध में जानकारी और उससे बचाव के उपाय..! दल्ली राजहरा से बोल बम कांवड़िया समिति के 74 कांवड़िया जाएंगे बाबा बैजनाथधाम महादेव को जल अभिषेक करने ।