दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क समूह, राजहरा में राजभाषा पखवाड़ा–2025-26 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह प्रशासनिक भवन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। राजभाषा समन्वय अधिकारी विनीत कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया और पखवाड़े की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नितेश छत्री द्वारा सामूहिक हिंदी प्रतिज्ञा का वाचन किया गया। अधिकारी बोले – हिंदी से कामकाज सरल हुआ मुख्य अतिथि आर.बी.गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक (खदान), जय प्रकाश, महाप्रबंधक प्रभारी- सह-अभिकर्ता राजहरा यंत्रीकृत खदान, मयाराम ठाकुर, महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं सेवाएं), बिपिन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी-सह-अभिकर्ता दल्ली यंत्रीकृत खदान और अरुण कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी-सह-अभिकर्ता महामाया-दुलकी-कलवर खदान उपस्थित रहे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260731-WA0043.mp4अतिथियों ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग होना चाहिए। हिंदी केवल संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सरल, सहज और प्रभावी बनाने का माध्यम भी है। राजभाषा पखवाड़ा में राजहरा, दल्ली, कलवर, महामाया, झरनदल्ली, हिर्री, नंदिनी और कुटेश्वर खदान के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।विजेताओं की सूची: 1. क्विज: प्रथम – अश्विन हरिदास पाटिल, द्वितीय – आर.के. चौबे, तृतीय – आर.के. गर्ग, सांत्वना – पेड्डी महेश2. निबंध: प्रथम – आर.के. गर्ग, द्वितीय – दुर्गेश कुमार मजगहे, तृतीय – राम कापरे, सांत्वना – ईश्वर लाल डडसेना 3. भाषण: प्रथम – प्रवीण कुमार राय, द्वितीय – सुबीर कुमार मंडल, तृतीय – महेश खोडके, सांत्वना – संतोष कुमार ठाकुर4. काव्य: प्रथम – ईश्वर लाल डडसेना, द्वितीय – आशीष कुमार यादव, तृतीय – मयंक दुबे, सांत्वना – अतुल मेश्राम5. चित्र कहानी: प्रथम – ईश्वर लाल डडसेना, द्वितीय – आर.के. गर्ग, तृतीय – संतोष कुमार ठाकुर, सांत्वना – बबलू प्रसाद तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक बीरेंद्र कुमार( महाप्रबंधक ) और राम कापरे( उप महाप्रबंधक ) को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एस.अंसारी ने किया। धनराज साहू और नागेश जैन का विशेष सहयोग रहा। अंत में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से शीरिश शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।Spread the lovePost navigationमहतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: वार्ड 13 में महिलाओं ने लगाया “एक पेड़ माँ के नाम” नराकास स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न: “AI मानव जीवन के लिए वरदान” विषय पर हुई सार्थक चर्चा ।