दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 भोजराम साहू9893 765541
नरकास स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता _2026

 

 विजेताओं को किया गया सम्मानित

भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की मार्गदर्शी रूपरेखा के तहत हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बी.ई.एम.एल. लिमिटेड द्वारा नराकास स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बी.एस.पी. विस्तार कार्यालय में किया गया।

 

प्रतियोगिता का विषय “ए.आई. मानव जीवन के लिए वरदान” रखा गया था। विषय की समसामयिकता के कारण प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में AI के लाभ, चुनौतियों और भविष्य पर गहन विचार रखे।

 

अधिकारी बोले – हिंदी में तकनीक की चर्चा समय की मांग
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) भिलाई इस्पात संयंत्र, हरीश कुमार सचदेव, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) भिलाई इस्पात संयंत्र, राघवेन्द्र कुमार गर्ग, उप महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं प्रभारी राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सचिव नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पारमिता महान्ति, महाप्रबंधक (सी ई टी), अनुराधा धनांक, उप मंडल अभियंता (राजभाषा) बी एस एन एल दुर्ग और जितेन्द्र दास मानिकपुरी, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने कहा कि AI जैसे तकनीकी विषयों पर हिंदी में चर्चा कर हम राजभाषा को नई पीढ़ी से जोड़ सकते हैं। उन्होंने सभी से कार्यालयीन और दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आग्रह किया।

 

15 संस्थानों की रही भागीदारी

प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र, बी.ई.एम.एल., दल्ली राजहरा खदान, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भारतीय डाक विभाग, केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, आई.आई.टी. भिलाई, एच.ई.सी.एल., न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-9 सहित 15 संस्थानों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम
पक्ष में:
प्रथम: उषा साहू, स्टाफ नर्स, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल
द्वितीय: अभिषेक साहू, भिलाई इस्पात संयंत्र  
तृतीय: प्रदीप कुमार, एच एस सी एल, भिलाई
सांत्वना: विटेश्वर नाथ, भिलाई इस्पात संयंत्र

विपक्ष में:
प्रथम – शाइस्ता सिद्दीकी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक
द्वितीय _सौरभ मिश्रा, भारतीय डाक विभाग  
सांत्वना- : विश्वेश्वर नाथ, भिलाई इस्पात संयंत्र
अन्य उल्लेखनीय प्रतिभागियों में अरविंद, महेश कुमार, संजीव नंदा, शिखा दीक्षित, टेकेश्वर कुमार, चैतन्य कुमार, अजय आर्य, अनिल कुमार, पन्ना लाल सिन्हा, मंजू मौर्या और इवा बखला आदि शामिल थे।

सहयोग और संकल्प  
कार्यक्रम का सफल आयोजन बी.ई.एम.एल. के जिला प्रबंधक निशांत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में बी.ई.एम.एल. की राजभाषा टीम और संपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में बी.ई.एम.एल. द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को पौधों का वितरण किया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने हिंदी को कार्यालय और दैनिक जीवन में अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!