दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला बालोद में “महतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान” की शुरुआत हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 26, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 47 में रेलवे क्वार्टर, नेहरू नगर में कल यह अभियान आयोजित किया गया।अभियान में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर के अंदर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।फलदार और औषधीय पौधे लगाए इस अवसर पर महिलाओं ने केंद्र के प्रांगण में कटहल, अमरूद, आम, बेल, आंवला, पपीता, बैंगन, जामुन और अशोक जैसे फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे। पौधारोपण के बाद सभी हितग्राहियों को पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक दिव्या मानिकपुरी ने किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” का उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं है। पौधे को बड़ा होकर पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना ही इस अभियान की सार्थकता है।महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस वृहद वृक्षारोपण अभियान में खोरबाहरिन बाई साहू, रेवती बाई साहू, कुंती बाई साहू, सावित्रीबाई विश्वकर्मा, नुमेश्वरी, उर्वशी देशलहरे, परमीला, भूवनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं शामिल हुईं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी सोनी, ऋजु यादव, सहायिका पूर्णिमा रामटेके और सरस्वती ठाकुर ने भी पौधारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपने घर-आंगन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।—Spread the lovePost navigationराजनांदगांव में EPF का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन । “वन नेशन-वन रिजर्वेशन” और ओबीसी भूमि संरक्षण कानून की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन ।