दल्ली राजहरा गुरुवार 06 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541
वार्ड क्रमांक 13 स्थित ऐतिहासिक श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर (घोड़ा मंदिर) में विश्व बंधुत्व और आत्म जागरण की भावना के साथ दो दिवसीय सस्वर संगीतमय श्रीमद् अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

 

आयोजन समिति के अनुसार यह आयोजन रविवार 16 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे पीठ स्थापना, ग्रंथ पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ होगा। इसके पश्चात दोपहर 01:00 बजे से संगीतमय अखंड रामायण पाठ का प्रवाह आरंभ होगा।

समापन सोमवार 17 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 03:00 बजे हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण के साथ होगा।

 

इस पावन अवसर पर श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर (घोड़ा मंदिर) समिति ने नगर एवं अंचल के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों से सादर भाग लेने का आग्रह किया है।

 

यह जानकारी अखंड रामायण पाठ के मार्गदर्शक एवं मंदिर के पुजारी हलालखोर बाबा जी ने दी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!