दल्ली राजहरा गुरुवार 06 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डौंडी लोहारा आगमन का सादर आमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना के विस्तार तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर बालोद जिला भाजपा प्रभारी श्रीमती संध्या परघनिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर, विधानसभा प्रभारी श्री चंदूलाल साहू, वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद श्री संजीव सिंह तथा श्री राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में 64 आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक, मूलभूत सुविधाएं और बाल विवाह रोकने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया जोर । “भाजपा सरकार किसान विरोधी, बिजली बिल से जनता परेशान”:– अनिला भेड़िया ।