दल्ली राजहरा शनिवार 08 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

 छत्तीसगढ़ की खेल राजधानी धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में लौह नगरी दल्ली राजहरा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

द हेल्थ प्लैनेट जिम की महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और मेहनत का लोहा मनवाते हुए 43 किलोग्राम वर्ग में 2 पदक अपने नाम किए।

 माही ने जीता रजत, किंजल ने जीता कांस्य

 

43 किलोग्राम वर्ग में द हेल्थ प्लैनेट जिम की माही देशमुख ने 130 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं इसी वर्ग में जिम की दूसरी खिलाड़ी किंजल निषाद ने 125 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में उनकी महिला कोच भुनेश्वरी निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भुनेश्वरी ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया।

 जिम परिवार ने दी बधाई

 

द हेल्थ प्लैनेट जिम की इस उपलब्धि पर जिम परिवार में खुशी का माहौल है। जिम के संचालक और राष्ट्रीय खिलाड़ी रितु साहू, मुख्य प्रशिक्षक दीपक साहू, प्रशिक्षक मार्तंड सिंह, सक्षम यादव, सौरभ गुप्ता, चंचल रामटेके, चंदू साहू सहित जिम के सभी सदस्यों ने माही और किंजल को बधाई दी। 
सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों ने दल्ली राजहरा का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।

 बढ़ रहा है दल्ली का खेल ग्राफ

 

पिछले कुछ वर्षों से दल्ली राजहरा खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है। द हेल्थ प्लैनेट जिम से निकली खिलाड़ियां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।

 

जिम संचालक रितु साहू ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की बेटियों को खेल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आगे भी जिम से और खिलाड़ी निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!