दल्ली राजहरा मंगल वार 11 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260811-WA0040.mp4 बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर स्वस्थ और कुपोषण मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने वार्ड क्रमांक 05 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कृमिनाशक दवाई एलबेन्डाजोल खिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ बच्चा, समृद्ध भारत” रखी गई है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय ठाकुर डौण्डी के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे नगर में संचालित किया जा रहा है।“बच्चों का स्वास्थ्य ही नगर का भविष्य” – तोरण लाल साहू शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने नगरवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्कूल में जाकर दवाई अवश्य खिलाएं। उन्होंने कहा- “परिवार और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ लें। स्वास्थ्य कर्मचारीगण एवं मितानिनों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। स्वस्थ बच्चा ही समृद्ध भारत की नींव है।”क्यों जरूरी है कृमिनाशक दवा स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों, किशोर और किशोरियों में खून की कमी, चिड़चिड़ापन और कुपोषण का मुख्य कारण है। इससे बच्चों को हमेशा थकावट रहती है और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा आती है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एलबेन्डाजोल की खुराक खिलाई जा रही है।बचाव के 8 जरूरी उपाय बताए ।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए- 1. पानी उबालकर पिएं ।2. नाखून छोटे और साफ रखें ।3. खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं ।4. शौचालय का उपयोग करें, खुले में शौच न करें ।5. सब्जी साफ पानी से धोकर खाएं ।6. व्यक्तिगत और घर के आसपास सफाई रखें ।7. घर से बाहर जूते-चप्पल पहनें ।8. नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं ।सभी विभागों का सहयोग अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मचारी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर किरण नायक, मितानिन पुसई साहू, सविता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आसमीन खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationजेल भरो आंदोलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम दल्ली राजहरा के गोटूलमुंडा स्टेट हाईवे 5 को जाम कर किया गया_छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा “हर घर तिरंगा, हर मन में तिरंगा”: दल्ली राजहरा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा ।