दल्ली राजहरा गुरुवार 13 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 श्री गुरु घासीदास सत्य प्रचारक समिति दल्ली राजहरा के तत्वावधान में बुधवार को सतनाम भवन में सतनामी समाज की गुरु माता एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सतनामी समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा गुरु माता मिनीमाता जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने मिनीमाता जी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सेवा एवं नारी उत्थान में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला शक्ति से रेखा बघेल शिक्षिका ने कहा: “मिनीमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।” सुनीता अजगल्ले शिक्षिका ने कहा: “गुरु माता ने नारी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सबसे अधिक महत्व दिया। आज हम जो शिक्षित हैं वह उन्हीं के दिखाए मार्ग का परिणाम है।” समाज के अध्यक्ष टी एल अजगल्ले ने कहा: “गुरु माता ने अपना पूरा जीवन समाज में एकता, अखंडता और समानता के लिए समर्पित किया। आज हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक सूत्र में संगठित रहने की आवश्यकता है।”मिनीमाता जी का संक्षिप्त परिचय छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी का जन्म 15 मार्च 1913 को असम में हुआ था। उनका विवाह सतनामी पंथ के गुरु अगम दास से हुआ था। वे 1952 से 1971 तक लगातार पांच बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुनी गईं। उन्होंने लोकसभा में सारंगढ़, जांजगीर और महासमुंद का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दलितों, महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और बाल विवाह-दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ के हसदेव बांगो बांध परियोजना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। 11 अगस्त 1972 को दिल्ली के पास विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया। उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ‘मिनी माता सम्मान’ प्रदान करती है। इस अवसर पर योगेश्वरी जाटवर, पिन्टू कुर्रे, प्रभु राम बन्जारे, संतोष सोनवानी, गुलाब बन्जारे, श्याम कुमार जाटवर, प्रितेश कुर्रे एवं बी आर सोनवानी जी भंडारी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में आभार एवं समापन कोषाध्यक्ष प्रभु राम बन्जारे ने किया।Spread the lovePost navigationचैंबर ऑफ कॉमर्स की सराहनीय पहल: शीतला माता मंदिर प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण । यातायात व्यवस्था सुधारने CSP पाटले की पहल: “विशेष बैठक में नाबालिग वाहन चलाने और नशे में गाड़ी चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई” ।