दल्ली राजहरा गुरुवार 13 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541गुलमोहर, बरगद, चंपा, अमलतास के 14 पौधे लगाए, मंगेश सेलकर ने कहा पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और गर्मी से बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को नगर प्रशासक विभाग ने साकार रूप दिया। नगर प्रशासक श्री मंगेश सेलकर के नेतृत्व में नगर प्रशासक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सप्तगिरि पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बरगद, गुलमोहर, चंपा एवं अमलतास के कुल 14 फूलदार पौधे लगाए गए। नगर प्रशासक श्री मंगेश सेलकर ने कहा: “प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए हर नागरिक से एक पेड़ लगाने की अपील की है। पेड़ न केवल प्रदूषण कम करेंगे बल्कि हमें शुद्ध हवा, ठंडी छाया और सुंदर पर्यावरण भी देंगे। गुलमोहर जैसे फूलदार पौधे लगाने से पार्क की सुंदरता भी बढ़ेगी और यह क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बनेगा।”उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे भी अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।नगर प्रशासक विभाग के अतुल कॉलेश ने कहा: “हमारे मुख्य महाप्रबंधक को पेड़-पौधों से असीम प्रेम है। वे हमेशा हमें वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। आज उनके प्रेरणा से ही हमने सप्तगिरि पार्क में यह कार्य किया है। हम संकल्प लेते हैं कि इन पौधों के पेड़ बनने तक हम इसकी पूरी देखभाल करेंगे।” कार्यक्रम में नगर प्रशासक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पौधों में पानी डालकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया जिनमें थे अतुल कॉलेश, रमेश हेड़ाऊ , डी के मजगहे, ओ पी सोनी, महेन्द्र कछवाहा , कृष्णा मूर्ति , त्रिलोकी सिंह, राकेश बांदे , सप्तगिरि पार्क के इंचार्ज युवराज साहू एवं पार्क के कर्मचारी धीरेंद्र और धनेश विश्कर्मा उपस्थित थे। Spread the lovePost navigationव्यापारियों की चिल्हर समस्या के समाधान की दिशा में SBI दल्ली राजहरा की सराहनीय पहल । छत्तीसगढ़ तीर्थ योजना के तहत 75 श्रद्धालु अयोध्या-काशी रवाना ।