दल्ली राजहरा मंगल वार 25 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में 800 वर्गफीट तक की भूमि पर निवासरत निवासियों को पट्टा वितरण किए जाने की प्रक्रिया के प्रथम चरण में आवेदन फार्म भरने का कार्य आज वार्ड क्रमांक 15 में वार्ड पार्षद श्री तरुण साहू जी के द्वारा निषाद पारा मंच में प्रारंभ किया गया। जिसमें 200 परिवारों का फॉर्म भराया गया ।

घोषणा पत्र का वादा हुआ पूरा — वर्षों पुरानी मांग को मिली नई दिशा

 

भारतीय जनता पार्टी के नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा पत्र में स्थानीय निवासियों को मकान का मालिकाना हक प्रदान करने का संकल्प लिया गया था।
आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उस संकल्प को पूरा करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में 800 वर्गफीट तक की भूमि पर निवासरत लोगों को पट्टा प्रदान करने हेतु आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
यह केवल एक घोषणा का पूरा होना नहीं, बल्कि वर्षों से अपने अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे स्थानीय निवासियों के लिए सम्मान, अधिकार और स्थायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद तरुण कुमार साहू एवं वार्डवासी वरिष्ठ गण तमेंद्र सोनवानी,दिलीप मेश्राम,संतोष सोनी,जय कुमार गंगाराम रावटे और रवि पटेल अन्य लोग भी उपस्थित थे साथ ही छ. ग शासन का और नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू आभार व्यक्त किया गया ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!