दल्ली राजहरा रविवार 06 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को मंगचुवा में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा एवं किसान संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के साथ-साथ किसानों की मौजूदा समस्याओं, क्षेत्र की जनसमस्याओं और वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का एक भावुक क्षण उस समय आया, जब संगठन के वरिष्ठ दिवंगत साथियों इंद्रा राम( टेकापार), खिलानंद (मारकोला) एवं ओमप्रकाश साहू (गुरूर) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर अपने दिवंगत साथियों को याद किया और उनके संघर्षों को नमन किया।मोर्च के अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर ने कहा कि इंद्रा राम टेकापार, खिलानंद और ओमप्रकाश साहू ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय तक छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसान, मजदूर और आम जनता के सवालों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहे और जीवन के अंतिम समय तक संगठन से जुड़े रहे।छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा कि इन साथियों का योगदान केवल संगठन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से संगठन ने अपने संघर्षशील और समर्पित साथियों को खोया है।बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत साथियों के संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने, किसान-मजदूरों के सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया। साथियों की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि जनहित और किसान-मजदूरों के अधिकारों के संघर्ष को लगातार आगे बढ़ाया जाए।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, नम्मू यादव, संतु सारथी, मोर्चा के अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर जी,किसान संघ के जिला अध्यक्ष गैंद सिंह ठाकुर, नवाब जिलानी, मुरारी प्रजापति व क्षेत्र के किसान साथी शामिल हुए।Spread the lovePost navigationजुनवानी-चिखली सड़क का भूमिपूजन, 12 करोड़ से बनेगी सड़क; दो ब्लॉकों की दूरी होगी कम । टी. ज्योति पार्षद ने रेलवे महिलाओं द्वारा आयोजित पोला एवं तीज मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दी बधाई ।