दल्ली राजहरा शुक्रवार 11 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

“लोक संस्कृति और भाईचारे की दिखी झलक, भाजपा नेता संजय बैस ने दिए विकास के भरोसे ।”

 

 छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और किसानों की समृद्धि के प्रतीक पोला पर्व को ग्राम बोरीद में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सामूहिक रूप से मनाया गया। पूरे गांव के महिला, पुरुष, युवा, बालक-बालिकाओं एवं बुजुर्गों ने एकजुट होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व में सहभागिता निभाई और गांव में भाईचारे की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री संजय बैस उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम, हितेश साहू, टिकेंद्र साहू, सरपंच हरिचंद ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

पोला केवल पर्व नहीं, हमारी एकता का प्रतीक है – संजय बैस

 

मुख्य अतिथि संजय बैस ने अपने संबोधन में कहा कि पोला पर्व केवल किसानों का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन गांव की भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा गांव के विकास के लिए रंगमंच, डोम शेड और हाई मास्क लाइट जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं। ये मांगें गांव की वास्तविक आवश्यकता हैं और इन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और गांव के विकास के लिए वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

 

संजय बैस ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।

 

सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता – नीलिमा श्याम
जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम ने कहा कि बोरीद गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांव के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही गांव का सर्वांगीण विकास संभव है।

 

खेल प्रतियोगिताओं में दिखा जोश

 

पोला पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। गोला फेंक, रस्साकशी, आलू दौड़ और सुरीली कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भरपूर आनंद उठाया। खेलों के दौरान गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में जीवन रावटे, शोभा ठाकुर, पंकज, दिनेश, खिलेंद्र, दिलवर सहित समस्त ग्रामीणों की उल्लेखनीय भूमिका रही। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों का आत्मीय सम्मान किया गया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!