दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 राजहरा खदान समूह के अंतर्गत नगर प्रशासक विभाग दल्ली राजहरा के सिविल मेंटेनेंस ऑफिस में सृष्टि के निर्माता भगवान श्री विश्वकर्मा की  मूर्ति की स्थापना कर  विश्वकर्मा पूजा 2026 धूमधाम से मनाया गया ।

 

कार्यक्रम में नगर प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सिविल मेंटेनेंस विभाग, जलप्रदाय विभाग, सेनेटरी डिपार्टमेंट, जलप्रपात विभाग, मेंटेनेंस विभाग और उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ नगर प्रशासक विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

 

 

कल विधि-विधान के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई थी । पूजा के पश्चात सभी भक्तों के लिए खिचड़ी भोग का वितरण किया गया तथा सभी सहयोगकर्ताओं के परिवारों के लिए भी प्रसाद का विशेष इंतजाम किया गया था।

 

परंपरा अनुसार आज राजहरा बाबा स्थित सरोवर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

 

बी आर शॉप दल्ली माइंस में विश्वकर्मा पूजा

 

बी आर शॉप दल्ली माइंस में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना किया गया । पूजा प्रारंभ करते हुए पंडित के पी गंजीर वर्कशॉप के सीनियर मैनेजर यू एस देवांगन के द्वारा पूरा पूजा विधिवत कर हवन एवं भगवान की आरती संपन्न कराया गया पूजा में प्रमुख रूप से श्री रमेश कुमार सिन्हा, लिखन राम साहू ईश्वरी कुमार साहू, तेज राम साहू, ईश्वर डड़सेना, शिव कुमार नायक, के के भगत, अब्राहम वर्गीस, जगत राम आमले, लालजी नागेंद्र, के के गंगराले, राजकुमार, सुनील कुमार, नोहरू राम, गोविंद राम, तिलक राम, मनीष कुमार, दुर्गेश सिन्हा, खिलावन, काजल, पल्लवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष ध्रुव एवं तेजराम देवहरी का विशेष योगदान रहा । इस प्रकार पूरा पूजा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ यह जानकारी आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा द्धारा दिया गया।

 

भू विज्ञान राजहरा यंत्रीकृत खदान 

 

कोटि नियंत्रण (भू- विज्ञान) राजहरा यंत्रीकृत खदान में सृजन, निर्माण और कौशल के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजा एम. कुमार के द्वारा किया गया l
इस अवसर पर विभाग प्रमुख सौरभ कुमार, एस. एन. त्रिपाठी साहब, आर. के. उमरे , प्रदीप कुमार, चूड़ामणी साहू, अरुण कुमार, महादेव, हरिशंकर, भूपेंद्र, दुखु राम, चैत राम, खेमचंद, खोमेन्द्र कुमार, विजय, राधे लाल, धर्मेंद्र, फगनू राम, गीता, खिलेश्वरी, अंजीता , विजय यादव, राकेश उपस्थित रहे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!