दल्ली राजहरा मंगलवार 22 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 गोंडवाना महिला मंडल दल्ली-राजहरा के तत्वावधान में सोमवार को गोंडवाना भवन में भव्य तीज मिलन समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक उत्साह, लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260922-WA0085.mp4स्वागत गीत से हुई शुरुआत, गोंडी भाषा सीखने का आह्वान कार्यक्रम की शुरुआत गोंडवाना महिला मंडल की अध्यक्ष ममता मंडावी ने मधुर स्वागत गीत गाकर की। इसके बाद सर्व आदिवासी समाज की महिला अध्यक्ष गीता मरकाम ने सभी को तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी महिला बहनों को अपनी मातृभाषा गोंडी भाषा सीखने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया, जिसकी सभी ने सराहना की।समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। छबीला कुमारे ने छत्तीसगढ़ी कविता सुनाकर वाहवाही लूटी, तो कुलेश्वरी नेताम ने तीजा पर प्यारा सा गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। फूलबासन अरकरा ने भी बहुत ही बढ़िया गीत प्रस्तुत किया। योगेश्वरी और उर्वशी ने अपनी कविताओं से समां बांधा, वहीं अध्यक्ष ममता मंडावी ने बीच-बीच में शायरी सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह । तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बिंदी लगाओ, कुर्सी दौड़ और बॉटल पासिंग प्रतियोगिता प्रमुख रही। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता: – बिंदी लगाओ प्रतियोगिता: प्रथम – छबीला कुमारे, द्वितीय – भोज बाई दर्रो– कुर्सी दौड़: प्रथम – भुवन नेताम, द्वितीय – संगीता मंडावी– बॉटल पासिंग: प्रथम – सुनीता नेताम, द्वितीय – उर्वशी मंडावी सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।ये रहे विशेष रूप से उपस्थितकार्यक्रम में विशेष रूप से गोंडवाना महिला मंडल की अध्यक्ष ममता मंडावी, सर्व आदिवासी समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम, छबीला कुमारे, सुनीता कतलाम, योगेश्वरी, कमला इनावती, चंद्रिका, सुमन उइके, रश्मि, कुलेश्वरी, अनीता, उर्वशी, कुसुम, संगीता मंडावी, भोज बाई, हेमलता, भुवन नेताम, लता सोरी, छबील सलाम, गौरी मंडावी, फूलबासन अरकारा सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।Spread the lovePost navigationEV कंपनी की डीलरशिप के नाम पर 31.80 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, CEO फरार ।