दल्ली राजहरा शनिवार 26 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन और खदान क्षेत्रों के सभी कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन को सतत गतिमान बनाने के उद्देश्य से राजभाषा पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया जा रहा है।पखवाड़े का शुभारंभ 18 सितंबर को कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन भिलाई द्वारा किया गया। यह पखवाड़ा 18 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन कार्य दिवसों में मनाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक कार्यपालक और गैर कार्यपालक कार्मिकों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। खदान क्षेत्रों में पांच दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजनखदान क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 19 सितंबर को तात्कालिक निबंध प्रतियोगिता में 35 प्रतियोगियों ने भाग लिया। 21 सितंबर को तात्कालिक काव्य लेखन प्रतियोगिता में 34 प्रतियोगी शामिल हुए। 22 सितंबर को चित्र देखो कहानी लिखो प्रतियोगिता में 35 प्रतियोगियों ने अपनी लेखनी दिखाई। 23 सितंबर को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में 33 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं की अंतिम कड़ी के रूप में 24 सितंबर को एमवीटी सेंटर राजहरा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 23 प्रतियोगी शामिल हुए। दूरस्थ खदानों के कार्मिकों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी।इस वर्ष की विशेष उपलब्धि रही कि नंदिनी, हिर्री और कुटेश्वर जैसी दूरस्थ खदानों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर बड़े मनोयोग और उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रबंधन के मार्गदर्शन में सफल आयोजन । खदान क्षेत्र के राजभाषा समन्वय अधिकारी विनीत कुमार सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि राजभाषा के प्रति लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। नए लोगों के आने से प्रतिभागियों की संख्या में वृद्धि हुई है। राजभाषा समन्वय समिति का प्रयास सफल साबित हो रहा है।उन्होंने शीर्ष प्रबंधन, कार्यपालक निदेशक कमल भास्कर और मुख्य महाप्रबंधक ए.के. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके निर्देशन और मार्गदर्शन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम शीघ्र ही राजभाषा विभाग की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे और विजेताओं को राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।Spread the lovePost navigation68वें शारदीय नवरात्रि महोत्सव की तैयारी जोरों पर, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने दिया जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण । डौंडी जनपद पंचायत की सामान्य सभा हंगामेदार, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उठाए जनहित के मुद्दे ।