दल्ली राजहरा रविवार 27 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी ब्लॉक के गोंडवाना समाज सर्कल आमाडूला में ठाकुर जोहरीन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के इष्टदेव बूढ़ादेव की सेवा अर्जी विनती की गई और गांव के गायता-पटेलों से आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज की रूढ़िगत परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोंडवाना समाज के संभाग कोषाध्यक्ष तुलसी मरकाम ने कहा कि अपनी रूढ़िगत परंपरा और संस्कृति को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।मुख्य अतिथि मोहन हिड़को ने कहा कि ठाकुर जोहरीन पर्व नवा खाई से पहले मनाया जाता है। इस दिन सबसे पहले इष्टदेव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना की जाती है, उसके बाद गांव के गायता-पटेल और बड़ों से आशीर्वाद लिया जाता है। यह हमारी प्राचीन परंपरा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडवाना समाज संभाग अध्यक्ष मोहला-मानपुर मोहन हिड़को, कार्यक्रम अध्यक्षता बीरेंद्र मांडवी, संभाग कोषाध्यक्ष तुलसी मरकाम, सर्व आदिवासी समाज युवा ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य डौंडी तुलेश्वर हिचामी, गोंडवाना समाज ब्लॉक सचिव चंद्रभान गावड़े, कोषाध्यक्ष जसे मांडवी उपस्थित रहे। इसके अलावा सरपंच कमलेश दुग्गा आमाडूला, कमीथला गावड़े चिहरों, सुमन लता उसेंडी मथेना, उप सरपंच धर्मेन्द्र मांडवी, रोहित तराम, विश्राम कोवाची, शिवनाथ उसेंडी, गणेश्वर गावड़े, तिहारु राम नेताम, राजा राम तराम, नंदू उसेंडी, धरम कोरेटी, नारायण गावड़े, अरुण मरकाम, शिव गावड़े, प्रति दर्रा, प्रियंका सलाम, युवा प्रभाग के पदाधिकारी, गांव के समस्त गायता-पटेल, मातृशक्ति, पितृशक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी – 54 वीं कहानी | रविवार 28 सितंबर 2026 को “मजदूरों के मसीहा” “अमर शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी की कहानी” । गांधी विद्या मंदिर परिवार ने “कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी” को दी श्रद्धांजलि ।