दल्ली राजहरा सोमवार 28 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा किसान-मजदूर नेता कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी का 35वां शहादत दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आज दिनांक 28/09/2026, सोमवार को वार्ड नं. 14 शहीद चौक स्थित शहीद बेदी पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।शाला परिवार ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी विद्या मंदिर छत्तीसगढ़ समूह संचालन समिति के अध्यक्ष श्री युवराज साहू ने छात्रों को बताया कि 28 सितंबर 1991 को छत्तीसगढ़ के मशहूर संघर्षशील मजदूर नेता को भिलाई स्थित उनके निवास स्थान पर तड़के लगभग 4 बजे पूंजीपतियों ने खिड़की से निशाना बनाकर गोली मार दी थी।उन्होंने कहा कि नियोगी जी ने मजदूरों, किसानों के शोषण, उनके असुरक्षित काम, गरीबी और अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें अधिकार दिलाने में अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगा दिया। वे विश्व प्रसिद्ध श्रमिक नेता थे। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों और मजदूरों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता, दिलेश्वरी साहू, पूजा साहू, रूखसार खान, अनीशा भास्कर, शालिनी सुखदेवे, अमीषा कुलदीप, प्रभा मानिकपुरी, प्रदीप बंसोड़े, प्रीति साहू, कुलेश्वरी, रश्मि भारद्वाज, ढालेंद्र, शीतल, खोमलाल सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationआमाडूला में ठाकुर जोहरीन पर्व धूमधाम से मनाया गया, रूढ़िगत परंपरा को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी। वार्ड नंबर 2 में दिखा 6-7 फीट लंबा अजगर, सर्पमित्र और वन विभाग ने जंगल में छोड़ा ।