दल्ली राजहरा मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

बालोद जिले का एकमात्र जिला अस्पताल आज सिर्फ दिखावे का रह गया है। सुविधा के नाम पर मरीजों को सिर्फ रेफर मिल रहा है। मरीजों के हक के लिए आज युवा कांग्रेस के साथियों ने प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में जिला अस्पताल बालोद के मुख्य गेट में बैठकर अस्पताल प्रबंधन और सरकार को आइना दिखाने का काम किया।

धरना प्रदर्शन में ये साथी मौजूद रहे 
साजन पटेल, सुमित शर्मा, फैज़, देवेंद्र साहू, हिमांशु, तरुण, गब्बर, मुकेश, फरहान सहित युवा कांग्रेस के अन्य साथी मौजूद रहे।
प्रशांत बोकड़े जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बालोद  ने कहा – “इतना परेशान है लोग। कोई भी छोटा चोट लगता है, रेफर कर देते हैं। लोगों की समस्या को लेकर आए हैं। हम लोगों को यहां आने का शौक नहीं था सर, लोगों की समस्या को लेकर आए हैं।” “डॉक्टर लोग बदतमीजी करते हैं। नर्स लोग किसी से सीधा मुँह बात नहीं करते। आप यहां के मुखिया हैं सर, क्या कर रहे हैं आप?”

“कितने बार ज्ञापन दें? ये फाइनल अल्टीमेटम है, 7 दिन का।”

 

 “6 बजे के बाद एक डॉक्टर चेक नहीं करता। आप लोग दलाली कर रहे हो। प्राइवेट अस्पताल का क्लीनिक खोल रहे हो बाहर।””इसको रेफर सेंटर बनाना बंद करो। इस पर लिख दो – जिला रेफर सेंटर। हमको एसी रूम में बैठने का शौक नहीं है। हम मुद्दे के लिए लड़ते हैं।”

मांग –
1. बंद पड़ी मशीनों का सही उपयोग हो
2. शाम 6 बजे के बाद भी डॉक्टर मिलें
3. बच्चों के डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था हो
4. मरीजों को रेफर के बजाय यहीं इलाज मिले
5. प्राइवेट में प्रैक्टिस करने वालों पर कार्रवाई हो

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!